News

नवंबर 2023 में सबसे ज्यादा हीरो कंपनी की Bike हुई सेल, यहां देखिए टॉप 5 टू-व्हीलर कंपनियो के नाम

[ad_1]

नई दिल्ली। भारत में हर दिन कई बाइक्स सेल होती है और मार्केट में बाइक (Bike) की डिमांड बढ़ती ही जा रही है। बता दें वहीं ज्यादातर लोग की पहली पसंद बाइक होती है। टू व्हीलर एक ऐसा वाहन है जो हर छोटे बड़े काम में इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी बाइक खरीदने का सोच रहे है तो यहां जान लीजिए नवंबर 2023 में कौन-सी कंपनी की बाइक सबसे अधिक बिकी।

हीरो बाइक

नवंबर 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक की लिस्ट में पहले नंबर में भारतीय कंपनी हीरो का नाम आ रहा है। इस कंपनी की बाइक लोगों के बीच काफी छाई हुई है। नवंबर में कंपनी ने 4,76,286 यूनिट्स बाइक्स सेल की है। वहीं कंपनी ने 2022 के नवंबर में 3,79,839 यूनिट्स की सेल की थी।

होंडा कंपनी की Bike

भारतीय कंपनी हीरो के बाद दूसरा नंबर होंडा कंपनी का आया है, जिसमें कंपनी ने पिछले महीने 4,20,677 यूनिट्स की सेल की है जो हीरो कंपनी को बराबर का टक्कर दे रही है। वहीं होंडा कंपनी ने पिछले साल नवंबर में 3,53,540 यूनिट्स सेल की थी।

टीवीएस कंपनी

इस लिस्ट के तीसरे नंबर में टीवीएस कंपनी का नाम आ रहा है जिसने नवंबर 2023 के महीने में 2,87,017 यूनिट्स से अधिक सेल की है। वहीं कंपनी ने पिछले साल यानी 2022 के नवंबर के महीने में 1,91,730 यूनिट्स तक सेल की थी।

यह भी देखें:- Telangana CM Oath Ceremony :तेलंगाना में शुरू हुआ कांग्रेस CONGRESS का राजनीतिक सफर | Revanth Reddy

बजाज Bike कंपनी

बजाज कंपनी की बाइक सभी लोगों के दिलों में राज कर रही है। इस कंपनी की बाइक मार्केट में खूब धमाल मचा रही है। 2023 के नवंबर के महीने में कंपनी ने 2,18,597 यूनिट्स बाइक बेची है।

रॉयल एनफील्ड

इस बार रॉयल एनफील्ड की बाइक कम सेल हुई है। बता दें नवंबर के महीने कंपनी ने 75,137 यूनिट्स की बाइक सेल की है। वहीं कंपनी की बाइक पिछले साल के नवंबर में 65,760 यूनिट्स तक ही बिकी थी।

यह भी पढ़े:- Ola S1 X+ के इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिला भारी डिस्काउंट, कीमत जानकर उड़ ना जाएं आपके होश ?

[ad_2]

Mohd Aman

Editor in Chief Approved by Indian Government

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button