स्वास्थ्य

कोविड-19 पर नवीनतम जानकारियां भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 35 करोड़ के महत्वपूर्ण आंकड़े के पार

कोविड-19 पर नवीनतम जानकारियां

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 35 करोड़ के महत्वपूर्ण आंकड़े के पार

देश में पिछले एक हफ्ते से 50,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किए गए

भारत के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4,85,350 हुईसक्रिय मामले कुल मामलों का केवल 1.59 प्रतिशत

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.34 प्रतिशतलगातार 27वें दिन पांच प्रतिशत से कम

भारत के कुल टीकाकरण अभियान ने कल 35 करोड़ खुराक के महत्वपूर्ण पड़ाव को पार कर लिया। एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह सात बजे तक 46,04,925 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 35,12,21,306 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में टीके की 63,87,849 खुराकें लगाई गईं। इनमें ये शामिल हैं:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,02,27,957

 

दूसरी खुराक

73,08,968

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,75,81,755

 

दूसरी खुराक

96,55,149

आयु वर्ग 18-44 वर्ष

पहली खुराक

9,98,28,219

 

दूसरी खुराक

27,26,338

आयु वर्ग 45-59 वर्ष

पहली खुराक

9,05,89,022

 

दूसरी खुराक

1,86,76,107

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

6,89,10,208

 

दूसरी खुराक

2,57,17,583

कुल

 

35,12,21,306

 

कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिए उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ। केंद्र सरकार पूरे देश में टीकाकरण की रफ्तार और गुंजाइश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत में पिछले 24 घंटे में 43,071 नये मामले दर्ज किए गए हैं।

लगातार सात दिनों से 50,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

 

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की भी संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 4,85,350 हो गयी।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 10,183 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 1.59 प्रतिशत है।

 

जैसा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हो रहे हैं, लगातार 52वें दिन भारत की बीमारी से स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 52,299 लोग स्वस्थ हुए।

पिछले 24 घंटे में दैनिक नए मामलों की तुलना में बीमारी से 9,000 से ज्यादा (9,228) अधिक लोग स्वस्थ हो गए।

 

    Mohd Aman

    Editor in Chief Approved by Indian Government

    Related Articles

    Leave a Reply

    Back to top button