स्वास्थ्य

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

                  प्रविष्टि तिथि: 09 MAY 2021

 

भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग के साथ सरकार के सर्वांगीण” दृष्टिकोण के माध्यम से कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रही है। टेस्टट्रैकट्रीट और कोविड उचित व्यवहार के साथटीकाकरण महामारी से लड़ने के लिए भारत सरकार की पांच सूत्री रणनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण की उदार और त्वरित रणनीति एक मई2021 से लागू की गयी है। 28 अप्रैल से नये पात्र जनसंख्या समूहों के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। संभावित लाभार्थी सीधा कोविन पोर्टल (cowin.gov.in) पर या आरोग्य सेतु ऐप के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं।

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 17.56करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक (17,56,20,810) प्रदान की हैं। इसमें से अपव्यय सहित कुल खपत 16,83,78,796 खुराक हैं (आज सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक)।

अभी भी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड टीके की 72लाख से अधिक खुराक(72,42,014) उपलब्ध हैं। नकारात्मक संतुलन वाले राज्य टीके की आपूर्ति से ज्यादा उपभोग (अपव्यय सहित)दर्शा रहे हैं क्योंकि उन्होंने सशस्त्र बलों को आपूर्ति किए गए टीके को शामिल नहीं किया है।

इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 46 लाख से अधिक (46,61,960)खुराक दी जाएंगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001TX1M.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002WV1V.jpg

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003UJ4X.jpg

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004AJE7.jpg

*****

    Mohd Aman

    Editor in Chief Approved by Indian Government

    Related Articles

    Leave a Reply

    Back to top button