News

Ipl Auction 2024:नीलामी के लिए 333 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, इनमें 214 भारतीय; जानें किस टीम के पास है कितनी राशि – Ipl Auction 2024 Date Time Bcci Releases List Of Shortlisted Players Know Which Team Has How Much Money

[ad_1]

IPL Auction 2024 date time BCCI releases list of shortlisted players Know which team has how much money

आईपीएल
– फोटो : IPL/BCCI

विस्तार


बीसीसीआई ने आईपीएल के अगले सीजन के लिए होने वाली नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। दुनिया भर के 333 खिलाड़ियों के नाम तय हुए हैं। नीलामी में इस बार अधिकतम 77 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं। इनमें 30 जगह विदेशी क्रिकेटरों के लिए हैं। इस बार नीलामी का आयोजन दुबई में किया जाएगा। 19 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे यह शुरू होगी।

शॉर्टलिस्ट किए गए 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय और 119 विदेशी हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं। कैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 116 हैं। वहीं, 215 अनकैप्ड क्रिकेटर हैं। इनमें दो एसोसिएट देशों से हैं। दो करोड़ रुपये के सबसे उच्च बेस प्राइस में 23 खिलाड़ियों ने अपना नाम डाला है। वहीं, 1.5 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में 13 क्रिकेटर हैं।

किस टीम के पास कितनी राशि और जगह

टीम पर्स में राशि (करोड़ रुपये) जगह खाली विदेशी खिलाड़ी की जगह
चेन्नई सुपरकिंग्स 31.4 6 3
दिल्ली कैपिटल्स 28.95 9 4
गुजरात टाइटंस 38.15 8 2
कोलकाता नाइटराइडर्स 32.7 12 4
लखनऊ सुपरजाएंट्स 13.15 6 2
मुंबई इंडियंस 17.75 8 4
पंजाब किंग्स 29.1 8 2
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 23.15 6 3
राजस्थान रॉयल्स 14.5 8 3
सनराइजर्स हैदराबाद 34 6 3
कुल 262.95 77 30

[ad_2]

Mohd Aman

Editor in Chief Approved by Indian Government

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button