स्वास्थ्य

नागरिक उड्डयन मंत्रालय

सूरत हवाई अड्डे ने संकट के इस समय में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की

सूरत हवाई अड्डे से 397 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स और 22 ऑक्सीजन सिलेंडरों का परिवहन किया गया

वैक्सीन की आवाजाही सुरक्षित तरीके से की गई

प्रविष्टि तिथि: 28 MAY 2021 
 

सूरत हवाई अड्डा यह सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है कि टीकेचिकित्सा उपकरण तथा अन्य आवश्यक साजोसामान की आपूर्ति के लिए इन्हें सुरक्षित रूप से लोड किया जाये और सही समय पर इनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए।

अप्रैल और मई 2021 के दौरानसूरत हवाई अड्डे से 5143 किलोग्राम भार के (397 पीसऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स, 1023 किलोग्राम के (22 पीसऑक्सीजन सिलेंडर और 1435 किलोग्राम वजन के (92 बक्सेकोविड टीकों का परिवहन सुरक्षित तरीके से किया गया है। इस हवाई अड्डे ने भारतीय वायु सेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान की पांच उड़ानों के संचालन की सुविधा भी प्रदान की हैजिनके जरिये सूरत में ऑक्सीजन टैंकरों को फिर से भरने के लिए लाया गया था।

सूरत हवाई अड्डा उन प्राथमिक विमान पत्तनों में से एक हैजहां पर आने वाले यात्रियों की स्थानीय अधिकारियों द्वारा रैपिड एंटीजन जांच की जा रही है। इतना ही नहीं टीका उत्सव के दौरान सभी यात्रियों तथा हितधारकों के लिए कोविड टीकाकरण शिविर की भी व्यवस्था की गई।

इसके अतिरिक्तहवाई अड्डा यह सुनिश्चित करने के प्रयास भी कर रहा है कियात्रियों के सफर को सुरक्षित और परेशानी मुक्त बनाने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकारों के सभी कोविड– 19 संबंधित निर्देशों और प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन हो रहा है। सभी कर्मचारियोंआगंतुकों एवं यात्रियों को हमेशा कोविड संबंधी उचित व्यवहार का पालन करने की आवश्यकता होती है और हवाई अड्डे के सभी कर्मचारी इसे सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करते हैं। सभी हितधारकों की अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

 

    Mohd Aman

    Editor in Chief Approved by Indian Government

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button