खाना

उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 और रबी विपणन सीजन 202122 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और जम्मू एवं कश्मीर में गेहूं की खरीद सुचारू रूप से जारी है। पिछले सीजन में 282.69 लाख मिट्रिक टन की गई खरीद की तुलना में इस सीजन में अब तक (14.05.2021) तक 366.61 लाख मिट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। चालू रबी विपणन सीजन में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 72,406.11 करोड़ रुपये की खरीद से लगभग 37.15 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001SY36.png https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002QWIC.png
 

दिनांक 14.05.2021 तक कुल 742.41 लाख मीट्रिक टन (खरीफ फसल 705.52 लाख मीट्रिक टन और रबी फसल 36.89 लाख मीट्रिक टनसे अधिक धान की खरीद के साथ खरीफ के चालू सीजन 2020-21 में खरीद करने वाले राज्यों में धान की खरीद सुचारू रूप से जारी है। पिछले साल इसी अवधि में 687.24 लाख मीट्रिक टन की खरीद की गई थी। चालू खरीफ विपणन सीजन के खरीद अभियान के जरिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1,40,165.72 करोड़ रुपये की खरीद से लगभग 1.11 करोड़ लाख किसान लाभान्वित हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003Z2Y1.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003Z2Y1.pnghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005RWJP.png

इसके अलावाराज्यों के प्रस्ताव के आधार पर मूल्य समर्थन योजना (पीसीएस) के तहत  तमिलनाडुकर्नाटकमहाराष्ट्रतेलंगानागुजरातहरियाणामध्य प्रदेशउत्तरप्रदेशओडिशाराजस्थान और आंध्र प्रदेश के लिए खरीफ विपणन सीजन 2020-21 और रबी विपणन सीजन 2021 के लिए 107.37  लाख मीट्रिक टन दलहन और तिलहन की खरीद को मंजूरी दी गई। आंध्र प्रदेशकर्नाटकतमिलनाडु और केरल के लिए नारियल (बारहमासी फसल) के 1.74 लाख मीट्रिक टन की खरीद के लिए भी मंजूरी दी गई। मूल्य समर्थन योजना (पीएसएसके तहत दलहनतिलहन और नारियल की खरीद के प्रस्तावों की प्राप्ति पर अन्य राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के लिए भी खरीद की मंजूरी दी जाएगी। ताकि संबंधित राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में फसल कटाई की अधिसूचित अवधि के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य से बाजार दर के नीचे जाने की स्थिति में राज्य की नामित खरीद एजेंसियों के जरिए केंद्रीय नोडल एजेंसियों द्वारा वर्ष 2020-21  के लिए इन फसलों के एफएक्यू ग्रेड की खरीद अधिसूचित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सीधे पंजीकृत किसानों से की जा सके।

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 और रबी विपणन सीजन 2021 के तहत 14.05.2021 तकसरकार ने अपनी नोडल एजेंसियों के जरिए 6,69,411.32 मीट्रिक टन मूंगउड़दअरहरचनामसूरमूंगफलीसरसों के बीज और सोयाबीन की खरीद की है। जिसके तहत न्यूनतम समर्थन के आधार पर 3507.80 करोड़ रुपये की खरीद की गई है। जिससे तमिलनाडुकर्नाटकआंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा और राजस्थान के 4,01,265 किसानों को लाभ हुआ है।

इसी प्रकार14.05.2021 तक कर्नाटक में 52.40 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 5089 मीट्रिक टन नारियल (बारहमासी फसल) की खरीद कर कर्नाटक और तमिलनाडु के 3961 किसानों को लाभान्वित किया गया है। संबंधित राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों की सरकारें दलहन और तिलहन की आवक के आधार पर संबंधित राज्यों द्वारा तय की गई तिथि से खरीद शुरू करने के लिए आवश्यक व्यवस्था कर रही हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006DU8G.pnghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007L8JN.png

 

*****

    Mohd Aman

    Editor in Chief Approved by Indian Government

    Related Articles

    Leave a Reply

    Back to top button