स्वास्थ्य

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत के लिए सद्भावना और एकजुटता की भावना के तहत अंतर्राष्ट्रीयसमुदाय कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में समर्थन दे रहा है। भारत सरकार को उसके प्रयासों को समर्थन देने के लिए विभिन्न देशों/ संगठनों से 27 अप्रैल, 2021 से अंतर्राष्ट्रीय अनुदान और कोविड-19 राहत चिकित्सा सामग्री व उपकरण प्राप्त हो रहे हैं। भारत सरकार, राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों को उनके संसाधनों और प्रयासों में पूरक बनने के लिए वैश्विक सहायता की तत्परता के साथ आपूर्ति कर रही है।

27 अप्रैल2021 से 15 मई2021 तक कुल 11,058 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर13,496 ऑक्सीजन सिलेंडर19 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट7,365 वेंटिलेटर्स/ बीआई पीएपी, करीब 5.3 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन सड़क और हवाई माध्यम से वितरित/ रवाना किए जा चुके हैं।

14/15 मई, 2021 को कजाकस्तान, जापान, स्विट्जरलैंड, ओंटारियो (कनाडा), यूएसए, इजिप्ट और ब्रिटिश ऑक्सीजन कंपनी (यूके) से बड़े पैमाने पर मिली राहत सामग्री इस प्रकार है :

  • ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर 100
  • वेंटिलेटर/बीआईपीएपी/सीपीएपी : 500
  • ऑक्सीजन सिलेंडर 300
  • रेमडेसिविर 40,000
  • मास्क और प्रोटेक्टिव सूट

राहत सामग्री कई राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों तक पहुंच गई है।

हिमाचल प्रदेश के राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. रमेश चंद ने राज्य में मरीजों की सहायता के लिए विदेशी सहायता के तहत कोविड-19 उपकरण प्राप्त होने के बारे में बताया।

[डीडी न्यूज ट्विटर लिंकhttps://twitter.com/DDNewslive/status/1393859966159572993?s=08]

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0012VNG.jpg

राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों और संस्थानों तक इस राहत सामग्री को प्रभावशाली तरीके से शीघ्र आवंटित और वितरित करना एक नियमित प्रक्रिया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नियमित रूप से इसकी व्यापक निगरानी कर रहा है। विदेश से अनुदानसहायता और दान के रूप में आने वाली कोविड राहत सामग्री की प्राप्ति और आवंटन के बेहतर प्रबंधन के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में एक समर्पित समन्वय प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इस प्रकोष्ठ ने 26 अप्रैल2021 से काम करना शुरू किया था। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में 2 मई2021 को एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर उसे लागू कर दिया है।

 

*****

    Mohd Aman

    Editor in Chief Approved by Indian Government

    Related Articles

    Leave a Reply

    Back to top button